सीरियल “Saru” में अब तक का सबसे बड़ा बखेड़ा खड़ा होने वाला है । Birla और Bajaj परिवार के बीच अब जंग का ऐलान हो चुका है । कहानी में Ved के भाई Rohit की एंट्री हुई है , और Rohit का पहला कदम ही तबाही लेकर आया है । अपनी माँ Tara की गिरफ्तारी से बौखलाया Rohit , Saru के मायके पहुँचकर Chandrakant Saru के पिता पर हाथ उठा देगा ।
लेकिन इस कहानी का सबसे दर्दनाक और चौंकाने वाला मोड़ यह है कि इस घिनौने काम में Rohit का साथ कोई और नहीं , बल्कि खुद Ved देगा Anika का बिछाया जाल आखिरकार कामयाब हो गया है , जिसने Ved के दिल में Saru के लिए बची-खुची हमदर्दी को भी खत्म कर दिया है ।
Anika का ‘मास्टरप्लान’ और Tara की गिरफ्तारी 🚔
आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि Birla हवेली में पुलिस पहुँच जाएगी । पुलिस का मकसद होगा Tara Birla को गिरफ्तार करना । पूरा परिवार यह देखकर सन्न रह जाएगा । Rohit , Ved और उनकी बहन , सब पुलिस से सवाल करेंगे कि आखिर उनकी माँ ने किया क्या है । पुलिस बताएगी कि उन पर अपनी बहू Saru के खिलाफ घरेलू हिंसा Domestic Violence का इल्जाम है ।
यह सुनते ही Birla परिवार का सारा शक़ सीधा Saru पर जाएगा । लेकिन Tara चीखकर कहेगी कि Saru के साथ- ? ” ?साथ सिर्फ़ एक ही और औरत थी जो उसे धमकी दे रही थी – Annapurna Bajaj Saru की दादी । Tara इल्जाम लगाएगी कि यह सारी साज़िश Saru और उसकी दादी ने मिलकर रची है ।
Ved और Rohit के सामने ही पुलिस Tara को गिरफ्तार करके ले जाएगी । Tara खुद को बेबस महसूस करेगी और अपने बेटों के सामने हुई यह बेइज़्ज़ती उसे तोड़कर रख देगी । लेकिन असली मास्टरमाइंड Anika है , जिसने यह प्लान इतनी सफाई से बनाया कि सारा इल्जाम Saru के मायके पर आ गया ।
बदले की आग Rohit ने Chandrakant को पीटा 😠
अपनी माँ की गिरफ्तारी Rohit बर्दाश्त नहीं कर पाएगा । उसका खून खौल उठेगा । उसे यकीन हो जाएगा कि Saru और उसके लालची परिवार ने Birla खानदान की इज़्ज़त मिट्टी में मिलाने के लिए यह झूठा केस किया है । Rohit गुस्से में Saru के मायके Bajaj हाउस पहुँचेगा।
वहाँ Rohit और Chandrakant के बीच ज़बरदस्त बहस होगी । Rohit इल्जाम लगाएगा कि उन्होंने पैसे के लिए उसकी माँ को फँसाया है । जब Chandrakant अपनी बेगुनाही साबित करने की कोशिश करेगा , तो Rohit अपना आपा खो देगा और Chandrakant पर हाथ उठा देगा , उन्हें पीटना शुरू कर देगा ।
Saru का सबसे बड़ा सदमा Ved ने दिया भाई का साथ 💔
Saru यह सब देखकर काँप जाएगी । वह अपने पिता को बचाने के लिए Rohit के आगे गिड़गिड़ाएगी , ” नहीं भाई साहब , ऐसा मत कीजिए” वह Rohit को रोकने की पूरी कोशिश करेगी । वह उम्मीद करेगी कि उसका पति Ved , जो शायद Rohit के साथ आया है , इस लड़ाई को रोकेगा और सच का साथ देगा ।
लेकिन Saru का दिल तब टूटेगा जब वह देखेगी कि Ved चुपचाप खड़ा है । Ved न सिर्फ़ चुप है , बल्कि वह Rohit का साथ देते हुए नज़र आएगा उसकी आँखों में भी Saru के परिवार के लिए वही नफरत होगी । उसे भी यही लगेगा कि Saru के परिवार ने उसकी माँ को जेल भिजवाकर बहुत बड़ा गुनाह किया है । Saru के लिए यह मंज़र किसी बुरे सपने से कम नहीं होगा – उसका पिता पिट रहा है , और उसका पति अपने भाई का साथ दे रहा है । Anika की साज़िश सौ प्रतिशत कामयाब हो चुकी है । उसने Saru को Ved की नज़रों में हमेशा के लिए गिरा दिया है ।
- क्या Saru अपने ही पति और ससुराल वालों के खिलाफ जाकर अपने पिता के लिए लड़ेगी ?
- Ved का यह बदला हुआ रूप देखकर Saru का अगला कदम क्या होगा ?
- क्या Tara को जेल से बचाने वाली भी खुद Saru ही होगी ?







