सीरियल “Saru” में Saru की ज़िंदगी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं । एक तरफ Tara का टॉर्चर है , तो दूसरी तरफ Anika के रोज़ नए जाल । आने वाले एपिसोड में , Saru अपनी तरफ़ से नेकी का एक और काम करने की कोशिश करेगी , लेकिन यही नेकी उसके लिए सबसे बड़ी मुसीबत बन जाएगी । Anika इसी मौके का फ़ायदा उठाकर Saru को कॉलेज से ही निकलवा देगी
और इस बार , Saru की ढाल बनने के लिए Ved भी वहाँ नहीं होगा , क्योंकि Ved ने पहले ही Saru को चेतावनी दे दी थी कि वह इस नए बखेड़े से दूर रहे ।
“इस बार फँसोगी तो मैं मदद करने नहीं आऊँगा” – Ved की चेतावनी 😠
आने वाले एपिसोड में , Saru स्कूल/कॉलेज में बच्चों को डांस सिखाने का एक नया टास्क लेती है । लेकिन Saru का बड़ा दिल उसे सिर्फ़ अमीर बच्चों तक सीमित नहीं रहने देता । वह दो गरीब , “फुटपाथ” के बच्चों को भी देखती है , जिनमें टैलेंट कूट-कूटकर भरा है । Saru उन दोनों को भी अपने डांस ग्रुप में शामिल कर लेती है , ताकि वे भी अमीर बच्चों के साथ डांस सीख सकें ।
लेकिन Ved को जैसे ही इस “नए बखेड़े” की भनक लगती है , वह Saru को रोकने पहुँच जाता है । वह Saru से नाराज़ होकर कहता है , “मना किया था ना मैंने तुम्हें कि बच्चों को डांस मत सिखाओ” Ved अपनी पिछली मुश्किलों से इतना थक चुका है कि वह Saru को साफ़ अल्टीमेटम दे देता है:
“एक बात याद रखना Saru पिछली बार तो मैंने तुम्हें बचा लिया था , लेकिन इस बार अगर इस वजह से प्रॉब्लम में फँसोगी , तो मैं मदद करने नहीं आऊँगा”
Ved यह कहकर अपना पल्ला झाड़ लेता है , और Saru अपने सिद्धांतों के लिए एक बार फिर अकेली पड़ जाती है ।
Anika का “हाइजीन” वाला घिनौना जाल 🤢
Saru की इस नेकी में Anika को अपना सबसे बड़ा मौक़ा नज़र आता है । वह जानती है कि अमीर पेरेंट्स अपने बच्चों की “क्लास” और “हाइजीन” को लेकर कितने सचेत रहते हैं । Anika बस सही मौके का इंतज़ार करती है ।
जैसे ही Saru उन गरीब बच्चों को अमीर बच्चों के साथ डांस सिखा रही होती है , Anika चुपके से सारे पेरेंट्स को वहाँ बुला लेती है ।
“प्रॉब्लम ये Saru है” – पेरेंट्स का हंगामा और Saru की बेइज़्ज़ती 💔
पेरेंट्स जैसे ही अपने बच्चों को “अनहाइजीनिक” Unhygienic गरीब बच्चों के साथ घुलते-मिलते और नाचते हुए देखते हैं , वे आग-बबूला हो जाते हैं । एक पेरेंट चिल्लाता है , “क्या हुआ ? कोई प्रॉब्लम है ?”
दूसरा पेरेंट गुस्से में Saru पर उँगली उठाते हुए कहता है , “प्रॉब्लम ये Saru है ये हमारे बच्चों को गरीब फुटपाथ के बच्चों के साथ डांस सिखा रही है हमने क्या इस चीज़ के लिए इतने पैसे दिए हैं ? हम अपने बच्चों को इतने ‘हाइजीनिकली’ Hygienically स्कूल भेजते हैं और ये यहाँ…”
Anika और Tara दूर खड़ी यह पूरा तमाशा देख रही होती हैं । पेरेंट्स का दबाव इतना बढ़ जाता है कि मैनेजमेंट Saru को तुरंत नौकरी से निकालने का “कॉलेज से निकाला दे दिया जाएगा” फैसला सुना देती है । Anika की साज़िश कामयाब हो जाती है । Saru अकेली , बेबस और अपमानित खड़ी रह जाती है , और Ved भी , अपने वादे के मुताबिक , उसकी मदद के लिए नहीं आता ।
कहानी में ट्विस्ट जब बच्चों ने किया “Saru Ma’am” को सपोर्ट 😯
Anika और Tara अपनी जीत का जश्न मना ही रही होती हैं , और Saru टूटे हुए दिल से वहाँ से जाने लगती है , तभी एक ऐसी चीज़ होती है जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी ।
वह अमीर बच्चे , जिनके पेरेंट्स यह तमाशा कर रहे थे , खुद आगे आते हैं । वे अपने ही पेरेंट्स के ख़िलाफ़ जाकर Saru को घेर लेते हैं । बच्चे कहते हैं , “Saru Ma’am हमारी बेस्ट टीचर हैं” “उन्होंने ही हमें सिखाया कि सब एक जैसे होते हैं” “अगर Saru Ma’am को निकाला , तो हम भी यह डांस कॉम्पिटिशन नहीं करेंगे”
अपने ही बच्चों का यह विद्रोह देखकर सारे पेरेंट्स सन्न रह जाते हैं । उनकी सारी “क्लास” और “हाइजीन” की बातें अपने बच्चों की ज़िद के आगे धरी की धरी रह जाती हैं ।
बच्चों के इस ज़बरदस्त सपोर्ट के आगे मैनेजमेंट को झुकना पड़ता है । Saru को न सिर्फ़ वापस लाया जाएगा , बल्कि अब वह इन बच्चों को डांस कॉम्पिटिशन जिताकर Anika और Tara के मुँह पर सबसे बड़ा तमाचा मारेगी
- Ved , जो यह सब बाद में सुनेगा , क्या उसे Saru का साथ न देने पर पछतावा होगा ?
- Tara का अगला कदम क्या होगा ?







