सीरियल “Tumm Se Tumm Tak” की कहानी में एक ज़बरदस्त पलटवार होने वाला है । Anu , जिसने Meera के घिनौने इल्ज़ामों और Aryavardhan की खामोशी से टूटकर जॉब से रिज़ाइन दे दिया था , अब उसी ऑफिस में वापस कदम रखने वाली है । और उसकी यह वापसी Meera के मुँह पर सबसे बड़ा तमाचा होगी
आने वाले एपिसोड में , Aryavardhan अपने दिल और दिमाग़ की जंग में आखिरकार दिल की सुनेगा । वह यह मानने को तैयार नहीं है कि Anu ‘चोर’ हो सकती है । वह अब Anu को बेगुनाह साबित करने और उसके ऊपर लगे हर इल्ज़ाम को मिटाने के लिए जी-जान लगा देगा ।
Aryavardhan का मिशन “Anu को बेगुनाह साबित करना है” 🕵️♂️
Aryavardhan इस बात से बेहद परेशान है कि वह उस वक़्त Anu के लिए स्टैंड नहीं ले पाया जब उसे Aryavardhan की सबसे ज़्यादा ज़रूरत थी । अब वह अपनी उसी गलती को सुधारने में लग गया है । उसे पूरा भरोसा है कि Anu ऐसा कुछ नहीं कर सकती । Aryavardhan अब Anu को ऑफिस वापस लाने की हर मुमकिन कोशिश करेगा , क्योंकि वह जानता है कि असली गुनहगार कोई और है शायद Meera ।
Anu का टूटा भरोसा “वो मुझसे प्यार नहीं करते…” 💔
दूसरी तरफ़ , Anu का भरोसा Aryavardhan से पूरी तरह टूट चुका है । वह अपनी दोस्त से अपना दर्द बयां करेगी , “इतना सब कुछ होने के बाद भी ऑफिस में मेरे लिए स्टैंड नहीं लिया गया , वो भी Aryavardhan की तरफ से Aryavardhan मुझसे प्यार नहीं करते । वो मुझे सबके सामने सही साबित कर सकते थे , लेकिन उन्होंने कुछ नहीं बोला ।”
Anu अब एक नए रास्ते पर चलने का फैसला कर चुकी है , जहाँ वह Aryavardhan के सहारे के बिना खुद को साबित करना चाहती है ।
जब Meera का घमंड हुआ चकनाचूर 😲
कहानी का सबसे धमाकेदार सीन तब आएगा जब Anu ऑफिस वापस आएगी । Meera उसे ऑफिस में देखकर आग-बबूला हो जाएगी । वह Anu को रोककर उसकी बेइज़्ज़ती करेगी
Meera: “तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई इस ऑफिस में वापस आने की ? मैम… मैम… मैम क्या लगा रखा है ? तुम्हारी मेमोरी वीक है क्या ? तुम्हें इस जॉब से निकाला गया है”
Anu: जो अब Aryavardhan के सपोर्ट से थोड़ी मज़बूत है शांति से जवाब देगी “मैम , पर मुझे ये जॉब वापस दे दी गई है ।”
Meera: हैरानी से “किसने ?”
Anu: “AR Sir”
“AR Sir” का नाम सुनते ही Meera के पैरों तले ज़मीन खिसक जाएगी । उसे अपनी आँखों के सामने अपनी हार और Aryavardhan का Anu के लिए दीवानापन साफ़ नज़र आएगा ।
- Aryavardhan ने Anu को वापस आने के लिए कैसे मनाया ?
- क्या Anu ने Aryavardhan को माफ़ कर दिया है , या वह सिर्फ़ खुद को बेगुनाह साबित करने के लिए वापस आई है ?
- Meera अपनी इस हार का बदला Anu से कैसे लेगी ?







