सीरियल “Vasudha” में साज़िश और बेबसी का खेल अब अपने सबसे क्रूर मोड़ पर आ पहुँचा है । Karanveer ने Vasudha को तोड़ने के लिए एक ऐसी घिनौनी चाल चली है , जिसने Vasudha को ज़िदा लाश बनाकर रख दिया है । एक तरफ Dev और Nandini की मेहंदी की रस्म होने वाली है , और दूसरी तरफ Karanveer ने Vasudha के पिता Hanumant को किडनैप कर रखा है ।
आने वाले 10 नवंबर के एपिसोड में , Karanveer अपनी साज़िश को एक नए , भयानक स्तर पर ले जाएगा । वह Vasudha को Dev की मेहंदी सेरेमनी में जाने के लिए मजबूर करेगा , लेकिन एक शैतानी धमकी के साथ
“मेहंदी लगा… या पिता का खून देख” 🩸
Karanveer , Vasudha को धमकाते हुए कहेगा , “आज Dev की मेहंदी है , और तुम वहाँ जाओगी । तुम्हारे पास दो रास्ते हैं या तो तुम अपने हाथ पर Dev के नाम की मेहंदी लगाओ… या फिर अपने पिता के खून से अपने हाथ को सजाओ”
यह सुनकर Vasudha की रूह काँप जाती है । Karanveer चाहता है कि Vasudha न सिर्फ़ अपनी आँखों से Dev को किसी और का होता हुआ देखे , बल्कि खुद इस तमाशे का हिस्सा बने और Chandrika की नज़रों में हमेशा के लिए गिर जाए ।
Chandrika का हुकुम तोड़कर पहुँची Vasudha 😠
Chandrika Dev की माँ ने Vasudha को पहले ही घर से निकाल दिया था और उसे शादी की किसी भी रस्म से दूर रहने का सख्त हुकुम दिया था । लेकिन जब Vasudha अपने पिता की जान बचाने के लिए , मेहंदी सेरेमनी में पहुँच जाती है , तो Chandrika उसे देखकर आग-बबूला हो जाती है ।
Chandrika उसे रोकती है , लेकिन Vasudha हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती है , “मुझे अपने दोस्त की शादी अटेंड करने दो… मुझे यह मेहंदी सेरेमनी अटेंड करने दो ।”
Chandrika यह देखकर हैरान रह जाती है कि Vasudha को बार-बार मना करने के बाद भी वह उसका हुकुम क्यों टाल रही है । वह सोचने पर मजबूर हो जाती है कि “आखिर यह लड़की चाहती क्या है ?”
Chandrika की शर्त और Vasudha का धर्मसंकट 🤔
Chandrika , Vasudha को इस शर्त पर रुकने की इजाज़त देती है कि वह Dev और Nandini से दूर रहेगी । लेकिन असली मुसीबत तो यही है Karanveer का हुकुम है कि Vasudha को Dev के नाम की मेहंदी लगानी है , और Chandrika का हुकुम है कि वह Dev के पास भी न भटके ।
Dev यह सब देख रहा होता है । वह जानता है कि Hanumant किडनैप है और Vasudha को ब्लैकमेल किया जा रहा है , लेकिन वह खुद भी Karanveer के जाल में फँसा हुआ है और कुछ नहीं कर पा रहा । Vasudha अब हर तरफ़ से घिर चुकी है ।
- क्या Vasudha अपने पिता की जान बचाने के लिए , Chandrika और Nandini के सामने अपने हाथों पर Dev के नाम की मेहंदी लगवाएगी ?
- क्या Dev का सब्र टूट जाएगा और वह Karanveer का पर्दाफ़ाश कर देगा ?
- Chandrika को कब इस साज़िश की भनक लगेगी ?







