Tumm Se Tumm Tak | Meera Ka Dard-E-Dil Aaya Saamne! Aryavardhan Bana Anu Ki Dhaal, Raghupati Hoga Expose! | 10 November 2025 Episode Spoiler

By MAHENDRA THAWKAR

Published on:

सीरियल “Tumm Se Tumm Tak” में अब दो मोर्चों पर जंग छिड़ गई है । एक तरफ Meera का दिल टूटकर चकनाचूर हो गया है और वह अपने प्यार Aryavardhan को खोने के डर से तड़प रही है । वहीं दूसरी तरफ , Aryavardhan अपनी ही दुनिया की परवाह किए बिना Anu की इज़्ज़त बचाने के लिए उसके घर पहुँच गया है , जहाँ Raghupati ने Anu और उसके परिवार को “चोर” साबित करने के लिए भरी बस्ती में तमाशा खड़ा कर रखा है ।

“Sir Uss Gawaar Ladki Se Pyaar Karte Hain ?” – Meera का छलका दर्द 💔

आने वाले एपिसोड में Meera का वह रूप देखने को मिलेगा , जो अब तक छिपा हुआ था । Aryavardhan का Anu के लिए बढ़ता झुकाव और उसकी हर मुसीबत में ढाल बनकर खड़ा हो जाना , Meera बर्दाश्त नहीं कर पा रही है । वह गुस्से और दर्द में Jhende के सामने अपना दिल खोलकर रख देगी ।

वह रोते हुए Jhende से कहेगी , “Sir ke dil mein uss ladki ke liye feelings hain… ye baat main kaise bardasht karoon ?Meera के लिए यह सिर्फ़ जलन नहीं , बल्कि उसके प्यार का अपमान है । वह Jhende को बताएगी कि Anu जैसी लड़की Aryavardhan के क़ाबिल ही नहीं है ।

Meera अपना गुस्सा ज़ाहिर करेगी “She is CHEAP , Sir Rich , well-mannered… aur woh gawaar Na koi degree hai , na education , na class hai , na koi status Sir uss ladki se pyaar kar sakte hain , ye baat mere gale se utar hi nahi rahi haiMeera ने तो Jhende को अपना दिल हल्का करने के लिए यह सब कहा , लेकिन उसने अनजाने में अपनी सबसे बड़ी कमज़ोरी Jhende के हाथ में थमा दी है , जिसका Jhende अब पूरा फ़ायदा उठाएगा ।

Anu के घर पर Raghupati का घिनौना तमाशा 😠

जिस वक़्त Meera , Anu को कोस रही होती है , उसी वक़्त Anu अपनी ज़िंदगी के सबसे बुरे दौर से गुज़र रही होती है । Meera के बिछाए जाल चोरी का इल्ज़ाम और Raghupati की लगाई आग ने Anu के परिवार को कहीं का नहीं छोड़ा है ।

Raghupati इस मौके का फ़ायदा उठाने के लिए Anu के घर के बाहर पहुँच जाता है और पूरे मोहल्ले को इकट्ठा कर लेता है । वह ज़ोर-ज़ोर से चिल्लाकर Anu के परिवार को ज़लील करता है । “ये देखो यही है वो लड़की , जिसने जिस कंपनी में काम किया , उसी की पीठ में छुरा घोंप दिया”

Raghupati सबको बताता है कि Anu को चोरी करते हुए पकड़ा गया है , उसे नौकरी से निकाल दिया गया है और घर की तलाशी में चोरी के पैसे भी मिले हैं । इस घोर बेइज़्ज़ती से बचने के लिए Sharma Ji Anu के पिता ने घर का दरवाज़ा अंदर से बंद कर लिया है । Anu , उसकी माँ और Sharma Ji घर के अंदर क़ैद होकर यह तमाशा सहने को मजबूर हैं ।

Aryavardhan की एंट्री और Raghupati का पर्दाफ़ाश 🔥

लेकिन Anu अकेली नहीं है । Aryavardhan , जो Anu से बात करने और उसकी मुश्किलों को हल करने के लिए निकला था , ठीक उसी वक़्त वहाँ पहुँच जाता है । वह अपनी आँखों से Raghupati की नीच हरकत और Anu के परिवार की बेबसी देख लेता है ।

Aryavardhan को देखकर Anu और Sharma Ji चौंक जाते हैं , लेकिन Aryavardhan अब रुकने वाला नहीं है । वह Anu की ढाल बनकर Raghupati और पूरी भीड़ के सामने खड़ा हो जाएगा ।

वह न सिर्फ़ Anu के परिवार को इस तमाशे से बचाएगा , बल्कि Raghupati का असली चेहरा भी सबके सामने लाएगा । Aryavardhan इस बात का पर्दाफ़ाश कर देगा कि Anu की दुकान में आग किसी और ने नहीं , बल्कि खुद Raghupati ने लगाई थी । Aryavardhan के इस क़दम से Raghupati के पैरों तले ज़मीन खिसक जाएगी और Anu की बेगुनाही सबके सामने साबित हो जाएगी ।

  • क्या Aryavardhan यह भी साबित कर पाएगा कि ऑफ़िस में Anu को Meera ने फँसाया था ?
  • Jhende , Meera की लव-स्टोरी का कैसे फ़ायदा उठाएगा ?
  • Aryavardhan का यह सपोर्ट देखकर Anu का क्या रिएक्शन होगा ?

Leave a Comment