सीरियल “Saru” में अब नफरत और साज़िश का खेल इतना घिनौना हो चुका है कि Anika अब Tara की जान लेने पर तुल गई है । आने वाले एपिसोड में एक ही समय पर दो ड्रामे चलेंगे । एक तरफ Tara अपनी सहेलियों के सामने Saru को अपनी “बहू” नहीं बल्कि “नौकरानी” कहकर ज़लील करेगी । वहीं दूसरी तरफ Anika , Tara को रास्ते से हटाने के लिए उसकी गाड़ी में पेट्रोल लीक करवा देगी , और उसका इल्ज़ाम Saru पर डालने का पूरा प्लान बना लेगी ।
“ये मेरी बहू नहीं है , नौकरानी है मेरी” 💔
आने वाले एपिसोड में , Tara की कुछ हाई-सोसाइटी सहेलियाँ हवेली आती हैं । वे Tara से उसकी नई बहू से मिलने की ज़िद करती हैं । Tara , जो पहले से ही Saru से नफरत करती है , उसे ज़लील करने का यह बड़ा मौका हाथ से जाने नहीं देती ।
जब Tara की सहेलियाँ Saru को देखकर पूछती हैं , “Tara , ये है तुम्हारी बहू ?” तो Tara सबके सामने तमाशा खड़ा कर देती है । वह घमंड से जवाब देती है , “नहीं । ये मेरी बहू नहीं है । नौकरानी है मेरी ।” यह सुनकर Saru की आँखों में आँसू आ जाते हैं और Tara की सहेलियाँ भी हैरान रह जाती हैं। Saru इस घोर अपमान का घूँट पीकर रह जाती है ।
Anika का खूनी खेल “गाड़ी ब्लास्ट हो जाए तो और अच्छा” 🔥
जिस वक्त Tara घर के अंदर Saru को ज़लील कर रही होती है , उसी वक्त Anika घर के बाहर Tara की मौत का सामान तैयार कर रही होती है । उसने Tara की गाड़ी का पेट्रोल टैंक लीक करवा दिया है ।
उसका साथी उससे पूछता है , “अगर पेट्रोल ज़्यादा लीक हुआ तो गाड़ी ब्लास्ट नहीं हो सकती ?” इस पर Anika शैतानी हँसी हँसते हुए कहती है , “ये तो और अच्छी बात है”
Anika का प्लान दोहरा है—अगर गाड़ी रास्ते में बंद हो गई , तो Tara और Ved के बीच झगड़ा होगा । और अगर गाड़ी ब्लास्ट हो गई , तो Tara का किस्सा ही खत्म । और दोनों ही सूरतों में इल्ज़ाम Saru पर आएगा , क्योंकि घर में उसकी और Tara की दुश्मनी जगजाहिर है ।
Saru की दौड़ क्या बचा पाएगी अपनी सास की जान ? 😥
अपमानित होकर Saru घर के बाहर आती है , तभी उसकी नज़र Tara की गाड़ी पर पड़ती है । वह देखती है , “इस गाड़ी से तो तेल निकल रहा है” वह समझ जाती है कि यह पेट्रोल है ।
इससे पहले कि Saru किसी को बता पाती , Tara अपनी सहेलियों के साथ बात करती हुई गाड़ी में आकर बैठ जाती है और गाड़ी चला देती है । Saru चीखती रह जाती है , “मा-सा रुक जाइये गाड़ी से पेट्रोल लीक हो रहा है” लेकिन Tara उसकी बात को अनसुना कर देती है , उसे लगता है कि Saru बहाने बना रही है ।
Saru को एहसास हो जाता है कि Tara की जान भयंकर खतरे में है । वह एक पल भी नहीं सोचती । जिस सास ने चंद मिनट पहले उसे “नौकरानी” कहकर ज़लील किया , उसी की जान बचाने के लिए Saru उसके पीछे भागती है । वह Tara को उस गाड़ी में ब्लास्ट होने से बचाने के लिए अपनी जी-जान लगा देगी ।
- क्या Saru वक़्त पर Tara तक पहुँच पाएगी ?
- क्या Anika के बिछाए जाल में Tara की जान चली जाएगी ?
- और सबसे बड़ा सवाल अगर Saru ने Tara को बचा भी लिया , तो क्या Tara कभी यह मानेगी कि Saru ने उसकी जान बचाई ?
- या वह Anika के जाल में फँसकर Saru को ही अपनी जान का दुश्मन मान बैठेगी ?







