Saru | Tara Ka Ghaav, Ved Ka ‘Sakht’ Dil! Gaon Waalon Ke Taano Ke Beech Hero Bankar Aaya Ved! | 30 October 2025 Episode Spoiler

By MAHENDRA THAWKAR

Published on:

सीरियल “Saru” की कहानी में ज़ख्म अभी भरे भी नहीं थे कि Tara ने Saru को एक और गहरा Ghaav दे दिया है । Saru , जो अपनी माँ को दिया एक वचन निभाने के लिए अपने ससुराल वालों से इजाज़त माँगती है , उसे बदले में इतना बड़ा अपमान मिलता है कि उसकी रूह काँप जाती है । Ved भी , अपने टूटे हुए दिल के साथ , “सख्त लौंडा” बनकर अपनी पत्नी के आँसू देखता रहता है । लेकिन कहानी तब पलट जाती है जब Saru अकेले ही अपने गाँव खरेज पहुँचती है और वहाँ उसे गाँव वालों के तीखे तानों का सामना करना पड़ता है , और ठीक तभी होती है उसके “हीरो” की ग्रैंड एंट्री

एक ‘मन्नत’ और Tara का ज़हरीला हुक्म 😠

आने वाले एपिसोड में , Saru को अपनी माँ Saroja की याद दिलाई हुई वह मन्नत याद आती है , जो उसने अपनी शादी के लिए माँगी थी । मन्नत के अनुसार , शादी के बाद Saru को अपने पति Ved के साथ जोड़े से गाँव खरेज के मंदिर में पूजा करने आना था । Saru हिम्मत जुटाकर अपनी सास Tara के पास इजाज़त लेने जाती है । वह मासूमियत से पूछती है , “माँ चाहती हैं कि करण… मैं और Ved जी जोड़े से उस खरेज के मंदिर में जाएँ ।” लेकिन Tara , जो पहले से ही Saru के झूठ से आग-बबूला है , उसके इस अनुरोध पर ज़हर उगल देती है । वह कहती है , “मैं तुम्हें अपने घर की बहू नहीं मानती । अगर वाकई तुम्हें मेरी बात माननी है , तो जाओ अपने गाँव… और ज़रा सी भी शर्म बाकी हो , तो वापस लौट के मत आना”

Ved का “सख्त लौंडा” अवतार , Saru हुई अकेली 💔

Tara के ये शब्द Saru के दिल को चीर देते हैं और वह फूट-फूटकर रोने लगती है । Ved यह सब देख रहा होता है । उसे अपनी पत्नी को रोता देख बुरा भी लगता है , लेकिन उसके दिल पर लगा “धोखे” का ज़ख्म अभी ताज़ा है । वह खुद को रोक लेता है और मन ही मन सोचता है , “अभी मुझे ‘सख्त लौंडा’ बने रहना है । मैं उसके पास नहीं जा सकता क्योंकि उसने मेरा दिल तोड़ा है ।” Ved का यह रूखापन Saru को और भी अकेला कर देता है ।

गाँव में तानों की बरसात और Saru का अपमान 😥

Saru फैसला करती है कि वह अपनी माँ की मन्नत को अधूरा नहीं छोड़ेगी , भले ही उसे अकेले ही क्यों न जाना पड़े । वह अपना सामान पैक करती है और अकेले ही खरेज पहुँच जाती है । Saroja अपनी बेटी को देखकर खुश तो होती है , लेकिन जब गाँव वालों की नज़र अकेली Saru पर पड़ती है , तो कानाफूसी शुरू हो जाती है । गाँव वाले Saru पर टोंट मारना शुरू कर देते हैं “अरे , सरू अकेली आई है” “गहने तो पूरे पहने हैं , पर इसका पति कहाँ है ?” “हमें तो दाल में कुछ काला लग रहा है… ज़रूर ससुराल वालों ने निकाल दिया होगा ।” ये बातें Saru और Saroja के लिए किसी अपमान से कम नहीं थीं । Saru की आँखों में आँसू आ जाते हैं । Saroja उससे पूछती है , “क्या हुआ है बेटा ? तुम मुझे कुछ बता क्यों नहीं रहीं ?”

और तभी हुई Hero की एंट्री 😎

Saru गाँव वालों के तानों से घिर जाती है और उसके पास कोई जवाब नहीं होता । उसे लगता है कि वह अपनी माँ की नज़रों में भी गिर गई है… लेकिन तभी , जब उसे सबसे ज़्यादा ज़रूरत थी , Ved वहाँ पहुँच जाता है Ved की अचानक एंट्री देखकर सबके मुँह खुले के खुले रह जाते हैं । वह अपनी पत्नी को इस तरह अपमानित होते हुए नहीं देख पाया । उसका “सक्त लौंडा” वाला मुखौटा पिघल गया और वह Saru की ढाल बनकर उसके साथ खड़ा हो गया । Ved ने आकर सारी बाज़ी पलट दी और गाँव वालों के मुँह पर ताला लगा दिया ।

  • Ved ने गाँव वालों से क्या कहा ?
  • Ved ने अपनी माँ Tara के खिलाफ जाकर Saru के पास आने का फैसला क्यों किया ?
  • क्या यह मन्नत की पूजा इन दोनों के टूटे हुए रिश्ते को फिर से जोड़ पाएगी ?

Leave a Comment